उत्तर प्रदेश

जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो किसानों ने निकाला हल, चंदा जोड़ा, गोवंश को गोशाला छोड़ा

Farmers Initiative Stray Cattle: औरेया जिले के अयाना की ग्राम पंचायत ऐमा सेंगनपुर के किसानों ने अन्ना गोवंशों से अपनी गेहूं की फसल बचाने के लिए अनोखा कदम उठाया। कई शिकायतों के बाद भी सुनवाई न होने पर परेशान किसानों ने चंदा जमाकर अन्ना गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजने की व्यवस्था की। किसानों ने पहले आवारा गोवंश को एक खाली प्लॉट में इकठ्ठे किए फिर वाहनों से उन्हें गोशाला भिजवा दिया।

‘शिकायत की पर नहीं हुई सुनवाई’

किसानों का कहना है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से कई बार शिकायत की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोके दुबे, छोटू त्रिपाठी, रविकांत और वैभव सहित कई किसानों ने मिलकर लगभग 28 गोवंशों को पकड़ा और इसके बाद वाहनों से उन्हें सिखरना गोशाला में पहुंचा दिया। किसानों ने बताया कि आवारा गोवंशों के कारण उनकी गेहूं की फसल बर्बाद हो रही थी। [caption id="attachment_129311" align="alignnone" width="635"] किसानों ने चंदा जमाकर अन्ना गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजने की व्यवस्था की[/caption]

Farmers Initiative Stray Cattle: किसानों ने खुद निकाला हल

किसानों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई समाधान न मिलने पर उन्होंने अपनी समस्या का हल खुद निकालने का फैसला लिया। गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए लोडर का खर्च निकालने के लिए ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा किया। ठंड में गायों को सहारा भी मिल जाएगा और उनकी फसलों की सुरक्षा भी हो जाएगी। इस मामले में BDO आदित्य तिवारी ने बताया कि किसान आवारा मवेशियों को गोशाला में संरक्षित करवा सकते हैं। ग्राम प्रधान और सचिव के स्तर से गोवंशों को संरक्षित न करवाए जाने के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।