उत्तर प्रदेश
CM योगी ने दी युवाओं को सौगात, हर जिले में मिलेगा रोजगार
CM Yogi Youth Employment: उत्तरप्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर देने की दिशा में एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हर जिले में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इन सभी जोनों के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, नौकरी और उद्यमिता-तीनों सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
CM की बैठक
मुख्यमंत्री योगी ने उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश की औद्योगिक ताकत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में उपयुक्त भूमि की पहचान जल्द से जल्द हो, और तय समय सीमा के भीतर योजना को धरातल पर उतारा जाए।उद्यमियों को मिले उचित व्यवस्था
राज्य सरकार की योजना के मुताबिक, हर जिले में यह औद्योगिक जोन कम से कम 50 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। यहां आधुनिक औद्योगिक सुविधाओं से लैस ढांचा तैयार होगा, जिससे उद्यमियों को शुरुआत से ही व्यवस्था मिल सके। इन सभी जोनों में निम्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल यूनिट्स,फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स,MSME इकाइयों के लिए स्पेस,सेवा क्षेत्र और नवाचार आधारित उद्योगों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर,कॉमन फैसिलिटी सेंटर, टेस्टिंग लैब और डिजाइन सेंटर, टूल रूम और डिस्प्ले सेंटर,ETP/CETP,वाणिज्यिक क्षेत्र, सड़क, ग्रीन एरिया और कार्यालय स्पेस यह पूरा ढांचा इस तरह तैयार किया जाएगा कि कोई भी नया उद्यमी बिना भारी प्रारंभिक निवेश के अपना उद्योग शुरू कर सके। [caption id="attachment_132001" align="alignnone" width="537"]CM Yogi Youth Employment: ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये जोन युवाओं के लिए “वन-स्टॉप सॉल्यूशन” की तरह काम करेंगे। युवाओं को यहां -- कौशल प्रशिक्षण
- रोजगार के अवसर
- व्यवसाय शुरू करने में सहायता
- तकनीकी मार्गदर्शन
- वित्तीय योजनाओं की जानकारी