उत्तराखंड के 2 दिवसिय दोरे पर सीएम योगी , CM धामी नेै किया स्वागत, जिम का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। आज वह पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
CM योगी पहुंचे उत्तराखंड
बताया जा रहा है कि सीएम योगी और सीएम धामी एक मंदिर के उद्घाटन और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने यमकेश्वर पहुंचे हैं। कल महायज्ञ होगा।
सीएम योगी जब हेलीपैड पर पहुंचे तो वहां उनके स्वागत के लिए पहुंचे लोगों के साथ बच्चे भी थे। बच्चों ने जब उनके पैर छुए तो उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ रखकर प्यार से दुलारा।
ओपन एयर जिम का शुभारंभ
पौड़ी में CM योगी ने CM धामी के साथ यमकेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने 2 दिवसीय निजी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं, जहां वह नवनिर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पंचूर गांव के दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने बिथ्याणी स्थित महायागी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय डिग्री कॉलेज में अपने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद CM योगी ने कॉलेज के पास बनाए ओपन एयर जिम का शुभारंभ किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां मौजूद रहे। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने ओपन एयर जिम में एक्सरसाइज भी की। वहीं दोनों ने क्षेत्र के यमकेश्वर महादेव मंदिर भी पूजा भी की। इस दौरान स्थानीय लोग और BJP कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।