उत्तर प्रदेश
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में CM योगी ने दिखाया जोश, निकाली तिरंगा रैली
CM Yogi Tiranga Rally: उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियों के तहत लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग से किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अन्य मंत्रियों, विधायकों और हजारों नागरिकों ने भाग लिया। सीएम ने स्कूली बच्चों, NCC कैडेट्स और युवाओं के साथ सेल्फी लेकर इस अभियान को युवा ऊर्जा से जोड़ा। यात्रा 1090 चौराहे तक देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ आगे बढ़ी।
[caption id="attachment_99650" align="alignnone" width="424"] तिरंगा यात्रा निकलने के पहले सीएम योगी ने बच्चों के साथ सेल्फी ली[/caption]
मुख्यमंत्री योगी का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भारत माता, स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति आभार जताने का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। यह हर भारतीय के घर में लहराना चाहिए, जो हमारे सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रीय गौरव को दर्शाता है।” CM योगी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इसने विश्व में भारत की शक्ति और साहस को प्रदर्शित किया है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए समर्पित हों और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।हमारी एकता का उद्घोष, हमारी अखंडता का संकल्प, हमारी संप्रभुता और गौरव का अमर प्रतीक... 'हमारा तिरंगा' आइए #HarGharTiranga अभियान में सहभागी बनें... जय हिंद!?? pic.twitter.com/d77t8bOLkr
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 13, 2025