उत्तर प्रदेश

जमीनी विवाद के मामलों में CM योगी सख्त, बोले - भू-माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

CM Yogi land disputes: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल की प्रार्थना की। CM के दौरे का आज दूसरा दिन है, गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर सीएम ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी ने जमीनी विवाद के मामलों में कठोर कारवाई के निर्देश दिए। CM ने कहा - गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं। जहां पैमाइश की जरूरत हो, वहां पैमाइश कराकर विवाद को खत्म कराया जाए। साथ ही अधिकारियों को अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने वाले 'बाहुबलियों और भू-माफियाओं' के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

CM Yogi land disputes: इलाज के लिए दी जाए राशि 

मेडिकल सहायता के लिए पहुंचे लोगों से CM ने कहा कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मरीजों को इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

कोडीन केस में एक्शन 

CM Yogi land disputes: CM योगी के निर्देश पर FSDA ने UP में कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई चेन को ध्वस्त कर दिया है. 52 जिलों में जांच के दौरान 700 करोड़ रुपये की संदिग्ध आपूर्ति सामने आई, जिसके बाद 161 फर्मों पर FIR और 85 गिरफ्तारियां हुई। अवैध डायवर्जन के खिलाफ NDPS और BNS की धाराओं में कड़ी कार्रवाई जारी है।