मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन के कार्

CM योगी ने जल जीवन मिशन के तहत दिए सख्त निर्देश, बोले - लापरवाही बर्दाश्त नहीं

CM योगी ने जल जीवन मिशन के तहत दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत होने वाले खुदाई कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए। जैसे ही काम पूरा हो, तुरंत खोदी गई सड़कों और गड्ढों को भरा जाए ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।

अधिकारी करेंगे निरीक्षण

CM ने DM और वरिष्ठ अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में जिलाधिकारी, जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि जहां भी खुदाई हुई, वहां सड़कों और गड्ढों को समय पर भरा जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ठेकेदारों पर कार्रवाई 

मुख्यमंत्री योगी ने साफ कहा है कि अगर कोई कार्यदायी संस्था या ठेकेदार काम अधूरा छोड़ता है, वक्त पर पूरा नहीं करता या लापरवाही बरतता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाए। इसके साथ ही ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। CM योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल समाधान पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इसमें पानी की आपूर्ति, पाइपलाइन लीकेज और खुदाई से जुड़ी दिक्कतों को जल्द से जल्द हल करना जरूरी होगा। 

टोल फ्री नंबर

जल जीवन मिशन के तहत पानी की आपूर्ति या मरम्मत से जुड़ी शिकायतों के लिए राज्य सरकार ने टोल फ्री नंबर 18001212164 जारी किया। आम लोग इस नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं और समाधान पा सकते हैं।