उत्तर प्रदेश
CM योगी ने की PRAGATI पोर्टल की समीक्षा, बोले - अब फाइलों में नहीं अटकती योजनाएं
CM Yogi PRAGATI Portal: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PRAGATI पोर्टल के संबंध में लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन (प्रगति) ने शासन की सोच, कार्यशैली और नतीजों तीनों को बदल दिया है। ‘प्रगति’ पोर्टल आज समीक्षा तंत्र नहीं, बल्कि नए भारत की नई कार्यसंस्कृति का सशक्त प्रतीक बन चुका है।
अब फाइलों में नहीं अटकती योजनाएं
CM ने कहा फाइलों में अटकी योजनाएं, वर्षों तक लंबित अनुमतियां और विभागों के बीच तालमेल की कमी, कभी UP की पहचान मानी जाने वाली ये समस्याएं अब बीते दौर की बात बन गई हैं। [caption id="attachment_128005" align="alignnone" width="657"]CM Yogi PRAGATI Portal: योजनाएं समय पर हो रही पूरी
अपने आवास 5 कालिदास मार्ग में प्रेस कान्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से प्रेरित प्रगति मॉडल ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब दृढ़ इच्छाशक्ति, तकनीकी माध्यम और जवाबदेही एक मंच पर आती हैं, तो परिणाम अपने आप सामने आ जाते हैं। डिजिटल गवर्नेंस और सहकारी संघवाद के जरिए कठिन से कठिन परियोजनाओं को भी समयबद्ध ढंग से पूरा करना संभव हुआ है।₹10 लाख 48 हजार करोड़ की 330 परियोजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश के पास देश का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो है... pic.twitter.com/vmTrW3h1Io
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 13, 2026