उत्तर प्रदेश
CM Yogi on Mock Drill: पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद UP में अलर्ट, CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा
CM Yogi on Mock Drill: पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच हवाई हमलों से बचने के लिए यूपी में मॉकड्रिल शुरू हो गई। इस दौरान सिविल डिफेंस, अग्निशमन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभाग प्रशिक्षण देने में जुटे हैं। लखनऊ में हो रहे मॉक ड्रिल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।
CM योगी ने क्या कहा?
इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने कहा -आतंकी घटना का जिस तरह से कल रात को जवाब दिया गया है, तीनों सेना के साथ ही देश के सभी लोग प्रधानमंत्री को बधाई दे रहे हैं। मैं हृदय से अभिनंदन करते हुए उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से भारतीय सेना को बधाई देता हूं। पहलगांव में अपने परिजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने करते हुए दिवंगत आत्माओं के प्रति व्यक्ति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सीएम योगी ने कहा कि भारत की बहादुर सेनाओं के पराक्रम का लोहा दुनिया मान रही है। हमें भी भारतीय सेना का मनोबल को बढ़ाने के लिए पूरे मजबूती के साथ खड़ा होना होगा।