उत्तर प्रदेश
जन्माष्टमी पर सीएम योगी ने मथुरा-वृंदावन में विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, गो संरक्षण पर दिया जोर
CM Yogi Janmashtami Mathura Projects: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में भगवान की आरती उतारी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम योगी ने पांचजन्य प्रेक्षागृह में भी दर्शन किए और भक्तों के बीच भक्ति भाव के साथ समय बिताया। इस दौरान मंदिर परिसर में राधे-कृष्णा के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।
645 करोड़ की विकास परियोजनाएं
जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम योगी ने मथुरा-वृंदावन के सर्वांगीण विकास के लिए 645 करोड़ रुपये की 118 जन-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ब्रज क्षेत्र को तीर्थ स्थल के रूप में पुनर्जनन और आधुनिक विकास से जोड़ना है। इनमें सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, और बुनियादी ढांचे से संबंधित योजनाएं शामिल हैं, जो मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, और राधा कुंड जैसे क्षेत्रों की पौराणिक महत्ता को संरक्षित करेंगी। सीएम ने पांचजन्य ऑडिटोरियम का भी उद्घाटन किया, जिसे सांसद हेमा मालिनी ने ब्रज की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताया। [caption id="attachment_100155" align="alignnone" width="501"]ब्रज की महिमा और सनातन धर्म
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और उनकी लीलाओं की साक्षी है। उन्होंने बताया कि 5,252 वर्ष पहले भगवान विष्णु के पूर्णावतार श्रीकृष्ण ने इस भूमि को कृतार्थ किया। उन्होंने कहा, “आज भी ब्रज के कण-कण में श्रीकृष्ण की भक्ति और राधा रानी की शक्ति के दर्शन होते हैं। जो कृष्णमय हुआ, उसने अपने जीवन को धन्य कर लिया।” योगी ने अयोध्या और काशी का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार सनातन धर्म की विरासत को संरक्षित करने और तीर्थ स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।अकेले ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ₹30,000 करोड़ की एक नई कार्य योजना लेकर हम आ रहे हैं... pic.twitter.com/dqAg7jHRHA
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 16, 2025