CM Yogi Janata Darbar: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन बुधवार की सुबह CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 150 लोगों की शिकायतों को सुना। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए CM ने कहा कि किसी व्यक्ति की जमीन पर यदि किसी दबंग या भूमाफिया ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए।
CM योगी का जनता दरबार
योगी ने कहा - दूसरे की जमीन कब्जा करने वाले दबंगों, कमजोरों को उजाड़ने वालों और भूमाफिया को कतई न बख्शा जाए। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो और सबक सिखाया जाए। CM ने दोहराया कि सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने। सरकार हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है। CM योगी ने मंगलवार को भी जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनी थीं।
[caption id="attachment_130998" align="alignnone" width="519"]
CM योगी का जनता दरबार[/caption]
CM Yogi Janata Darbar: 150 लोगों से मुलाकात
सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में कुर्सियों पर बैठे लोगों तक CM खुद पहुंचे और एक-एक कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको समस्याओं का निपटारा करने का आश्वास्न दिया। और कहा उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाए।
इलाज कराएगी सरकार
CM Yogi Janata Darbar: मुख्यमंत्री योगी के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मदद लेकर पहुंचे। CM योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इलाज का पैसा सीधे अस्पताल के खाते में भेजा जाएगा।