Yogi Adityanath Ravi Kishan: सीएम योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर पहुंचे थे। सोमवार को खेल स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में CM महानगर स्तर पर खेल प्रोत्साहन को लेकर तैयारियों को भी साझा किया। इस दौरान उनके साथ सांसद रवि किशन भी मौजूद थे।
योगी ने रविकिशन की ली चुटकी
CM योगी आदित्यनाथ और रविकिशन जब कहीं किसी मंच पर साथ होते हैं तो फिर CM, रविकिशन की चुटकी लेने से नहीं चूकते। कुछ ऐसा ही गोरखपुर में हुआ जब CM योगी ने एक बार फिर रविकिशन की चुटकी ली।
Yogi Adityanath Ravi Kishan: बोले - दावत पर निकले होंगे
स्पोर्ट्स कॉलेज में संपन्न हुए विधायक खेल स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में ठंड में हो रही कुश्ती के बहाने सांसद रवि किशन और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की चुटकी लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि सांसद रवि किशन और मंत्री संजय निषाद ठंड में बाहर नहीं निकलते हैं। जरूर दोनों कहीं खाने पर मिले होंगे और साथ-साथ यहां आ गए, और खेल देखकर इनकी ठंड गायब हो गई।
सीएम योगी ने बीच में रविकिशन को ये भी कहा कि कुश्ती यहां सामने हो रही है और पसीना रवि किशन को मंच पर आ रहा है। यह सुनते ही वहां जमकर ठहाके लगे।
[caption id="attachment_125575" align="alignnone" width="617"]
खेल स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह[/caption]
CM ने नौकरी-रोजगार के द्वार खोले
Yogi Adityanath Ravi Kishan: कार्यक्रम में सांसद रविकिशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव-देहात तक के बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्कृष्ट संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। CM योगी, PM मोदी के सपने ‘खेलेगा इंडिया, आगे बढ़ेगा इंडिया’ को साकार कर रहे हैं। युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने नौकरी और रोजगार के नए-नए द्वार भी खोले हैं।