उत्तर प्रदेश
बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए जरूरी निर्देश
Cm yogi Adityanath meeting: उत्तरप्रदेश में संभावित बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापक तैयारी और मजबूत समन्वय पर विशेष जोर दिया.इसको लेकर सीएम ने कहा कि.. जितनी बेहतर और समयबद्ध तैयारी होगी, उतनी ही तेजी से चुनौतियों का समाधान किया जाएगा.
[caption id="attachment_132219" align="alignnone" width="300"] Cm yogi Adityanath meeting[/caption]
मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ और अतिवृष्टि पूर्व प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सभी तटबंधों, ड्रेनों और संवेदनशील स्थलों की समय पर मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और नियमित निगरानी को अनिवार्य बताया है,सीएम ने कहा की सतर्कता, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और तय समयसीमा में कार्य पूरा करना ही सुरक्षित बाढ़ प्रबंधन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.