उत्तर प्रदेश
विवाद के बीच काशी पहुंचे CM योगी, बोले - अहिल्याबाई की टूटी मुर्ति का वीडियो AI
CM Yogi Ahilyabai Statue AI Video: काशी में मणिकर्णिका घाट को तोड़ने पर विवाद छिड़ गया है। रानी अहिल्याबाई की मूर्ति टूटने के विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा- रानी की मूर्ति सुरक्षित रखी है। कांग्रेस ने AI से मूर्ति टूटने का VIdeo बनाया। काशी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है, इसलिए मुझे खुद यहां आना पड़ा। साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए।
इससे पहले CM योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। विश्वनाथ मंदिर में पूजा के बाद वे काल भैरव मंदिर पहुंचे और यहां भी पूजा-अर्चना की।क्या बोले CM योगी?
इसके बाद CM ने वारासणी के सर्किट हाउस में प्रेस-कॉन्फ्रेंस की। CM योगी ने कहा कि साल 2014 के बाद से काशी में लगातार विकास हो रहा है। काशी के घाट वाराणसी की पहचान हैं। काशी में 50 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। काशी में लगातार नये-नये अस्पताल खुले रहे है। अब काशी में नौजवानों के लिए रोजगार के नये-नये अवसर मिल रहे है।[caption id="attachment_128707" align="alignnone" width="584"]वर्ष 2014 के पहले काशी में गंगाजल आचमन तो दूर, स्नान करने लायक भी नहीं था... आज आचमन भी कर सकते हैं, स्नान भी कर सकते हैं... pic.twitter.com/hGMKIhF0dz
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 17, 2026
AI तस्वीर बनाने वाले को CM की चेतावनी
सीएम योगी ने कहा- अहिल्याबाई का कांग्रेस ने सम्मान नहीं किया। कोंग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर हंसी और दया आती है। ये ऐसा है, जैसे 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। मैं AI से तस्वीर बनाने वालों को चेतावनी देता हूं, इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं है।काशी को बदनाम करने की जो साजिश हो रही है, उसका पर्दाफाश होना चाहिए... pic.twitter.com/diDpzktSMX
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 17, 2026