महिला आरक्षण पर बोले CM योगी, विपक्ष पर साथा निशाना
महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में पेश हुए संशोधन विधेयक को लेकर UP विधानमंडल के बुलाए गए एकदिवसीय विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में ही सपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आते ही महिलाओं के नाम जनधन खाते खोले तो सपा के लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कहां हैं 15 लाख रुपये। जबकि इन्हीं अकाउंट में कोरोना के दौरान महिलाओं को शासन की ओर से सहायता दी गई।
महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा
CM ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए उनकी सुरक्षा के लिए देश भर में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए लेकिन सपा के लोग कभी भी महिलाओं के सम्मान के प्रति कभी संवेदनशील नहीं रहे। उन्होंने इसका भी मजाक उड़ाया। ये शौचालय नारी की गरिमा के प्रतीक थे। CM योगी ने कहा कि अब जब महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है तो उनके लिए 33% आरक्षण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपाइयों के व्यवहार पर तो गिरगिट भी शरमा जाए। उन्होंने कहा कि BJP सरकार में 10 करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर दिए।
विपक्ष पर तंज
उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में स्टार्ट अप योजना शुरू की गई जिसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। लखपति दीदी के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन देने में मदद की गई। जब इन लोगों को लगा कि UPA से काम नहीं चलेगा तो इंडी गठबंधन बनाया। सपा-कांग्रेस ने महिलाओं के स्वावलंबन का विरोध किया और इसमें बाधा बने। ये लोगों बोलते कुछ है और करते कुछ है, लेकिन पूरा देश और राज्य आप लोगों के कारनामों को जानता है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की दुर्गति का कारण नारी का श्राप है।