उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भाजपा नेता धर्म सिंह की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव

BJP leader murder in Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भाजपा नेता धर्म सिंह (65) की गोली मारकर निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उनका शव घर के पीछे चारपाई पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

बहू ने सुबह देखा शव

यह घटना नकुड़ क्षेत्र के डिडौली गांव की है। मृतक धर्म सिंह, जो भाजपा के अंबेहटा मंडल के उपाध्यक्ष थे, रोजाना की तरह शुक्रवार रात घर के पीछे बने बाड़े में सोने गए थे। सुबह लगभग 6:45 बजे उनकी बहू उन्हें चाय देने पहुंची तो चारपाई पर पड़े खून से सने शव को देखकर दंग रह गई। उसकी चीख सुनकर परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल गांव में पहुंचकर मौका मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। [caption id="attachment_115555" align="alignnone" width="596"] चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव[/caption]

BJP leader murder in Saharanpur: रंजिश की जानकारी नहीं

धर्म सिंह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे और अंबेहटा मंडल उपाध्यक्ष पद पर थे। उनका बेटा सुशील सिंह मंडल महामंत्री के रूप में संगठन से जुड़ा है। परिवार के अनुसार, रात करीब 9 बजे तक धर्म सिंह पूरी तरह सामान्य थे। उन्होंने किसी से झगड़ा नहीं किया और किसी तरह की रंजिश की भी जानकारी नहीं है। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी दुश्मनी या धमकी की जानकारी नहीं थी। [caption id="attachment_115556" align="alignnone" width="577"] भाजपा नेता धर्म सिंह, मृतक[/caption]

गोली चलने की आई थी आवाज

ग्रामीणों ने बताया कि उसी रात गांव में एक बारात आई हुई थी, जिससे रातभर फायरिंग और शोर-शराबा होता रहा। संभवतः इसी वजह से किसी को गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।