बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी
UP के बरेली में जिस अल्टीमेट जिम में हिंदू महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ, वहां लेडीज ट्रेनर तक नहीं हैं। इस जिम में हाई प्रोफाइल करीब 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट के लिए आती थी। इन सब को 4 पुरुष ट्रेनर ही वर्कआउट कराते थे।
2 आरोपी गिरफ्तार
रेप के आरोपी संचालक सगे भाई अकरम बेग और आलम बेग को गिरफ्तार किया गया हैं। पीड़ित महिला डॉक्टर ने बताया- 2 साल तक वीडियो दिखाकर अकरम और आलम ने ब्लैकमेल किया। संबंध बनाए। अकरम ने न्यूड वीडियो दिखाकर 50 लाख रुपए की मांग की। जब इतनी बड़ी रकम देने के लिए मना किया तो अकरम ने उन्हें 90 लाख का प्लॉट बेचने का दबाव बनाया। लगातार बढ़ रहे मानसिक दबाव और उत्पीड़न के बाद पीड़ित डॉक्टर ने हिम्मत जुटाई, और पुलिस में शिकायत की। फिर दोनों आरोपी अकरम बेग और आलम बेग को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
महिला ट्रेनर होनी चाहिए
पुलिस के हाथ वह ऑडियो रिकॉर्डिंग भी लगी, जिसमें आरोपी महिला डॉक्टर को धमकाते हुए 50 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। वहीं, इस मामले में महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने नाराजगी जताई है। पुष्पा पांडे डीएम अविनाश सिंह से मिलीं। उन्होंने DM से सभी जिम और पार्लर की जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा- हर जिम में महिला ट्रेनर होनी चाहिए। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।