AMROHA NEWS: शौर्य तिरंगा यात्रा से गूंजा गजरौला, भारतीय सेना को समर्पित रहा आयोजन
AMROHA NEWS: अमरोहा जिले के गजरौला में पूर्व विधायक हरपाल सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना के सम्मान में भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा अवंतिका पार्क से आरंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों और मोहल्लों से गुजरते हुए देशभक्ति के रंग में डूबी नजर आई।
[caption id="attachment_83452" align="alignnone" width="300"]AMROHA NEWS: "भारत माता की जय" के नारों की गूंज सुनाई
यात्रा के दौरान लोगों के हाथों में लहराते तिरंगे, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पोस्टर और डीजे पर बजते देशभक्ति गीत माहौल को भावुक और जोशीला बना रहे थे। हर ओर "भारत माता की जय" के नारों की गूंज सुनाई दी। इस यात्रा में गजरौला पालिका अध्यक्ष राजेन्द्री उर्फ उमा देवी, भाजपा के पदाधिकारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
AMROHA NEWS: सम्मान देने का एक प्रतीकात्मक प्रयास
AMROHA NEWS: पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि यह यात्रा सेना के शौर्य, बलिदान और समर्पण को सम्मान देने का एक प्रतीकात्मक प्रयास है। उन्होंने आम लोगों से राष्ट्रहित और स्वच्छता अभियान में भागीदारी की भी अपील की। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।
राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करने का प्रयास
यह आयोजन भारतीय सेना के सम्मान में जनसमर्थन जुटाने और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करने का प्रयास था। शहरभर में इस यात्रा की व्यापक सराहना की गई और इसे प्रेरणादायक कदम माना गया।
READ MORE: कुंडी टोल प्लाज़ा पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अवैध वसूली का आरोप