ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत
भोपाल के कुख्यात ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत मिली है। विधानसभा में फर्जी प्रवेश पास से जुड़े मामले में यासीन मछली को ज़मानत दे दी गई। बता दे कि यासीन मछली के खिलाफ कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज है।
गवाह बयानों से पलटे
इससे पहले हाईकोर्ट ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए इस केस में ज़मानत खारिज कर दी थी। वहीं NDPS समेत 15 अन्य मामलों में उसे पहले ही हाईकोर्ट से ज़मानत मिल चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि सिर्फ पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड ज़मानत रोकने का आधार नहीं हो सकता। कई गवाह अपने बयान से पलट गए, जिससे केस कमजोर हो गया। प्रॉसिक्यूशन की कहानी में विरोधाभास हैं और जांच पर सवाल भी उठते है।
क्या बोला कोर्ट?
बता दे राज्य सरकार ने दलील दी थी कि आरोपी के खिलाफ कई केस हैं। बाहर आने पर वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। इसके बावजूद कोर्ट ने साफ कहा सिर्फ आरोपों के आधार पर किसी की आज़ादी नहीं छीनी जा सकती। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में यासीन मछली की ओर से वकील कुणाल रैकवार ने पैरवी की।