Jabalpur Woman Murder News: घर में काम करने आई महिला की गला दबाकर हत्या
Jabalpur Woman Murder News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां काम करने आई महिला की एक युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। यह मामला घमापुर थाना क्षेत्र का है।
आशंका है कि महिला के साथ रेप किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी।
शुक्रवार को की हत्या
दरअसल महिला घर-घर जाकर साफ-सफाई का काम करती थी, जिससे वो घरवालों का भरण पोषण कर सके। रोजना की तरह महिला एक घर में साफ-सफाई करने गई थी। उस घर में सिर्फ आरोपी अतुल कोरी था। और उसकी मां 2 दिन पहले ही शादी समारोह में गई हुई थी। इस दौरान आरोपी ने महिला की हत्या कर दी।
मृतका की पहचान
मृतका की पहचान आरती चौधरी के रुप में की गई है। वो शुक्रवार की साम अतुल कोरी के घर काम करने आई थी। बताया जा रहा है कि, महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है।
आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई।
कैसे हुआ खुलासा?
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने अतुल कोरी के घर की लाइट बंद और दरवाजा बाहर से बंद देखा, तो लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा महिला का शव पड़ा हुआ था। फिर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
पुलिस कर रही जांच
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। घटना की सूचना महिला के परिजनों को दे दी गई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय पार्षद अरविंद का बयान
पार्षद ने कहा कि- आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची।
पार्षद के अनुसार, मृतका का एक छोटा बच्चा भी है और वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चला रही थी। बताया कि- आरोपी अतुल कोरी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।