राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा ने नई दिल्ली में जल श

यमुना जल समझौता: दिल्ली में हरियाणा CM और जल शक्ति मंत्री से मिले CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान CM ने जल शक्ति मंत्री से मिले

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C R पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यमुना जल समझौते के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए समयसीमा तय की गई। इसके साथ ही किशाऊ बांध से जुड़े जल प्रबंधन मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 

RRTS परियोजना की प्रगति की समीक्षा 

बैठक में दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान RRTS परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल के अनुसार, इन परियोजनाओं से जल प्रबंधन, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, निवेश और आमजन को मिलने वाली सुविधाओं को नई गति मिलेगी। CM भजन लाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार राजस्थान को सुरक्षित, समृद्ध और आधुनिक बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

पहले भी दिल्ली गए थे CM 

CM भजनलाल शर्मा ने 10 मई को हुई मुलाकात के बाद नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C Rपाटिल से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि राजस्थान में जल जीवन मिशन की प्रगति, राम जल सेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौते सहित विभिन्न सिंचाई एवं पेयजल परियोजनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार 'हर घर जल' के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।