मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिवेशन भवन में DM-SP के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बेहतर पुलिसिंग और लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर आदेश दिए। मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा, बच्चियों से जुड़े हिनियस क्राइम में तुरंत एक्शन लीजिए। मृत बच्चियों की 13वीं से पहले अपराधियों की तस्वीर पर माला पहना दीजिए। उद्योगपतियों को सुरक्षा दीजिए और सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दफ्तर में बैठिए।
CM के सख्त निर्देश
बिहार में 24 घंटे के अंदर 2 बड़े मर्डर और एनकाउंटर के बाद मुख्यमंत्री सम्राट की ये बैठक हुई। CM ने इस मीटिंग में लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर सख्त निर्देश दिए। CM ने कहा जो उद्योगपति दूसरे राज्य से बिहार में उद्योग लगाना चाहते है उनके साथ एक पदाधिकारी को जोड़िए और तमाम सुविधाएं मुहैया करवाईए। साथ ही डायल 112 को सशक्त कीजिए।
‘बिहार में शांति से रहो’
JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, 'लॉ-एंड-ऑर्डर इससे अच्छा क्या होगा। जो करेगा, वो जाएगा। जिसे शांति से रहना है वही बिहार राज्य में रहेगा। इस तरह के लोगों की बिहार में जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा है यहां कानून का राज चलेगा। गोली का राज यहां नहीं चलेगा। यहां जो भी दाएं-बाएं करेगा उसे नहीं छोड़ेंगे।'