उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में मदरसा में पाकिस्तान निर

कुशीनगर मदरसा में मिला 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा, हड़कंप मचा

पुलिस ने मदरसा प्रबंधक समेत 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला संवेदनशील प्रतीत हो रहा था। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में एक मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। पंखे पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा होने का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद जैसे ही लोगों को पता चला तो.. स्थानीय लोगों ने मामले की गहन जांच की मांग की।

मदरसा प्रबंधक हिरासत में

पुलिस ने इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह मामला संवेदनशील प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गौर किया। पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि यह पंखा सऊदी अरब से खरीदा गया था। इसके संबंध में सभी आवश्यक दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए।

पुलिस ने मामले को शांत किया

पुलिस की विस्तृत जांच के बाद सच्चाई सामने आई। पंखा वास्तव में सऊदी अरब से ही खरीदा गया था। दस्तावेजों की पुष्टि के बाद पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की। इस खुलासे से इलाके में फैली आशंकाएं दूर हुईं। पुलिस ने मामले को शांत किया।