केदारनाथ में हेली यात्रा पर खराब मौसम के चलते रोक,

केदारनाथ में हेली सेवाओं पर खराब मौसम का बड़ा असर, हजारों बुकिंग रद्द

केदारनाथ में हेली सेवाओं पर खराब मौसम का बड़ा असर,

केदारनाथ की हेली सेवाओं पर खराब मौसम के चलते बार-बार असर पड़ रहा है। अब तक 4000 से ज्यादा हेलिकॉप्टर बुकिंग रद्द कर दी गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) को सख्त निर्देश दिए कि खराब मौसम में कोई भी उड़ान पहाड़ों पर न जाए।

हेली सेवाओं पर रोक

DGCA ने केदारनाथ यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले ही हेली यात्रा संबंधित गाइडलाइन पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए थे। 2025 में चारधाम यात्रा में 5 हेली हादसों में 13 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद यात्रा मानकों पर सवाल उठे। इस बार DGCA ने UCADA को रिस्क लेने से मना किया है। मई में बारिश, बर्फबारी और तेजी से बदलते मौसम के कारण लगभग 40 फीसदी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अभी केदारनाथ यात्रा में 8 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिसकी बुकिंग IRCTC कर रही है। केदारनाथ में लगातार मौसम खराब हो रहा है, जिससे हेली सेवाओं को रोक दिया जा रहा है।

रिफंड की प्रक्रिया 

भारी संख्या में टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के सवाल उठने पर UCADA के सीईओ ने बताया कि टिकट और रिफंड की प्रक्रिया हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों के स्तर पर होती है, लेकिन नियमों के तहत रिफंड दिया जाएगा। मौसम के कारण जो यात्री खरसाली या अन्य जगहों पर फंस जाते हैं, उनका बैकलॉग क्लियर करने के लिए UCADA ऑपरेटरों को अतिरिक्त उड़ानें भरने की इजाजत दे रहा है, ताकि दर्शन में कोई बाधा न आए।