राज्य

हनुमान जयंती पर होगा खास आयोजन,मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

Hanuman jayanti: हनुमान जयंती के अवसर पर राम जानकी मंदिर, नर्मदा कुंड, निर्वाणी अखाड़ा में इस वर्ष 5 दिवसीय भव्य रामकथा आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में शामिल होने राज्यपाल रमेन डेका के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी आमंत्रण पत्र सौंपा गया है, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए उपस्थित रहने की सहमति प्रदान की है.

[caption id="attachment_143316" align="alignnone" width="1189"] हनुमान जयंती पर होगा खास आयोजन,मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल[/caption]

Hanuman jayanti: मुख्यमंत्री साय को निमंत्रण पत्र सौंपा

बता दें की 5 दिवसीय भव्य आयोजन का निमंत्रण पत्र देने दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर राजीव लोचन दास और धर्म स्तंभ काउंसिल छत्तीसगढ़ के सभापति डॉ सौरव निर्वाणी राजभवन में राज्यपाल से भेंट की.इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पहुंच मुख्यमंत्री साय को निमंत्रण पत्र सौंपा.

Hanuman jayanti: मर्मज्ञ संत भी श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे

आयोजन के दौरान राजीव लोचन दास द्वारा रामकथा का वाचन किया जाएगा, और प्रतिदिन छत्तीसगढ़ के मानस मर्मज्ञ संत भी श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे. कार्यक्रम की शुरुआत में भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमें मातृशक्ति नगर भ्रमण करेगी,मंदिर के महंत सुरेंद्र दास ने बताया कि प्रतिदिन कथा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी.

धर्म स्तंभ काउंसिल के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल के सदस्य, निगम-मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है.