दून सैनिक इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में CM

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ, CM धामी बोले - हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ

गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में आपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अभियान भारतीय सेना के साहस, शौर्य और सटीक रणनीति का प्रतीक है।

‘खानदान तबाह कर देंगे’

CM धामी ने कहा - यह दुनिया को स्पष्ट संदेश है कि भारत की सुरक्षा और सम्मान पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई देश की मां बेटियों का सिंदूर उजाड़ेगा तो उसके खानदान के खानदान तबाह कर देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक सामरिक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। दुनिया की बड़ी घटनाओं में अब भारत देश के रुख का इंतजार किया जाता है।

आज भारत सबसे आगे - CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब वैश्विक मंच पर भारत की छवि एक कमजोर देश की बननी लगी थी, लेकिन आज भारत आत्मविश्वास और ताकत के साथ दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देश के आत्मनिर्भर रक्षा तंत्र की ताकत को दुनिया के सामने रखा है। स्वदेशी हथियारों और आधुनिक सैन्य क्षमता ने साबित कर दिया है कि भारत  देश किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

विपक्ष  पर तंज

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज कुछ लोग राजनीतिक विरोध में देशहित को भी नजरअंदाज करने लगते हैं, लेकिन देश की जनता सब समझती है और समय आने पर इसका करता जवाब भी देती है। सैनिकों के बीच आकर उन्हें परिवार जैसा अपनापन महसूस होता है और राज्य सरकार सैनिकों व पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।