उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन बढ़ा, पुलिस से तीखी नोकझोंक
उज्जैन में किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर किए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शन में शामिल होने उज्जैन पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान विधायक महेश परमार और पुलिस अधिकारियों के बीच भी जमकर बहस देखने को मिली।
बड़नगर रोड स्थित ब्रिज के नीचे रोक दिया
कांग्रेस विधायक महेश परमार,नेता मुकेश भाटी और बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने उज्जैन पहुंच रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बड़नगर रोड स्थित ब्रिज के नीचे रोक दिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर मौके पर जमकर हंगामा देखने को मिला और करीब 1 घंटे तक पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद चलता रहा। 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
READ MORE: छिंदवाड़ा में बकरों का अनोखा रैंप वॉक, लाखों के बकरों संग पहुंचे ‘बॉडीगार्ड’