राज्य

CM Mohan Yadav Tattoo Fan: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का अनोखा फैन हाथ में बनवाया सीएम का टैटू

डॉ मोहन यादव मेरे आदर्श हैं-दीपक शर्मा

CM Mohan Yadav Tattoo Fan: खबर राजधानी भोपाल से है जहां प्रदेश के मुखिया का एक अनोखा फैन देखने को मिला है... बतादें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रशंसकों की लिस्ट में एक नया नाम तेजी से वायरल हो रहा है। विदिशा जिले के रहने वाले दीपक शर्मा नाम के युवक ने अपनी दीवानगी का ऐसा इज़हार किया है, जो आमतौर पर सिर्फ फिल्मी सितारों या खिलाड़ियों के लिए देखने को मिलता है। दीपक ने अपने हाथ पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम का टैटू बनवाया है।

राजनीतिक दीवानगी का नया चेहरा बना दीपक शर्मा

राजनीतिक हस्तियों के प्रति इस तरह की भावनाएं कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन दीपक शर्मा ने इसे गलत साबित कर दिया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि उनके लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा, सीएम साहब की ईमानदारी और जनसेवा के जज़्बे ने मुझे बहुत प्रभावित किया है।

मरते दम तक रहेगा ये टैटू- दीपक का जुनून

दीपक शर्मा ने अपने दाहिने हाथ पर डॉ मोहन यादव का नाम गुदवाया है और इस टैटू को जीवन भर के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ये सिर्फ एक टैटू नहीं है, मेरे दिल की आवाज़ है। मैं इसे मरते दम तक अपने साथ रखूंगा। read more: मध्य प्रदेश में मौसम के दो चेहरे: हीटवेव और बारिश का कहर एक साथ

राजनेताओं के लिए ऐसे फैन कम ही देखने को मिलते हैं

आमतौर पर ऐसी दीवानगी क्रिकेटर्स, फिल्मी सितारों या गायक कलाकारों के लिए देखी जाती है। लेकिन एक मुख्यमंत्री के प्रति इस तरह का समर्पण समाज में एक नई मिसाल पेश करता है। दीपक का मानना है कि युवा वर्ग को राजनीति से सकारात्मक प्रेरणा लेनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दीपक का टैटू

दीपक के इस टैटू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग उनके इस जुनून की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ यूज़र्स इसे एक मिसाल बता रहे हैं कि नेताओं से जुड़ाव सिर्फ मत देने तक सीमित नहीं होता। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दीपक की भावनाओं को सराहा और उनके जज़्बे की तारीफ की।

डॉ मोहन यादव के फैंस की लिस्ट में जुड़ा एक नया नाम

CM Mohan Yadav Tattoo Fan: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सादगी और काम करने के अंदाज़ ने कई लोगों को प्रभावित किया है। दीपक शर्मा भी उन्हीं में से एक हैं, लेकिन उन्होंने अपने अंदाज़ में इस दीवानगी को जताया है। उनका यह टैटू आने वाले समय में एक मिसाल बन सकता है, जो बताता है कि सच्ची प्रेरणा राजनीति से भी ली जा सकती है। read more: लव जिहाद का अनोखा मामला : महिला ने बदला नाम, रचाई शादी, अब बना रही धर्म परिवर्तन का दबाव