छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी
किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव
Sakti Man Sucide News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकते युवक का शव मिला, इसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है, कुछ ही दिन पहले युवक वहां किराए के मकान में रहने आया था।
कैसे हुआ खुलासा?
दरअसल, एक युवक 15 दिन पहले ही किराए के मकान में रहने आया था वो उस मकान में अकेला रहता था और जूते की दुकान में काम करता था। लेकिन पिछले 3 दिनों से वो दुकान नहीं गया। तब मकान मालिक युवक के घर हालचाल पूछने पहुंचा। जैसे ही दरवाजा खोला युवक का शव फांसी पर लटकता मिला।
पुलिस को दी जानकारी
मकान मालिक ने तुरंत आस-पास के लोगों को बुलाया। फिर पुलिस को उसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचाना शिव सदार के रुप में की गई है, जिसकी उम्र 29 वर्ष है।