Chhattisgarh Wedding Drama: गर्लफ्रेंड के ससुराल पहुंचा बॉयफ्रैंड, दूल्हे ने मांगा तलाक
Chhattisgarh Wedding Drama: छत्तीसगढञ के मनेंद्रगढ़- चिरमिरी भरपुर जिले में एक युवती की 2 दिन पहले शादी हुई। लेकिन शादी के 2 दिन बाद दुल्हन का प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया, उस दिन ही शादी का रिसेप्शन रखा गया था। प्रेमी ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपनाने से मना कर दिया।
दूल्हे ने किया गर्लफ्रैंड होने का दावा
दुल्हन का प्रेमी ससुराल पहुंचा और दावा किया कि - वह युवती उसकी गर्लफ्रेंड है, वो उसके साथ 3 साल से रिलेशनशिप में हैं। उसके बिना नहीं रह सकता। इसके बाद युवक की जमकर बहस हुई। फिर युवक ने कहा उसके पास दोनों के फोटो और वीडियो भी हैं। इसके बाद दूल्हे ने रिसेप्शन कैंसिल कर दिया।
हालांकि अब यह मामला थाना पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले को आपस में सुलझाने को कहा।
दूल्हें ने दुल्हन को अपनाने से किया इंकार
दूल्हें के सामने जब सच्चाई आई तो दूल्हे ने दुल्हन को साथ रखने से मना कर दिया और तलाक की मांग की। उसका कहना था कि- 'जब लड़की किसी और के साथ पहले से रिलेशन में थी, तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकता।'
पुलिस ने दी समझाइश
फिलहाल रिसेप्शन कैंसिल कर दिया गया है। अब तक इस मामले में कोई फैसला नहीं हुआ। इस मामले में सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले का कहना है कि- तीनों परिवार समाझाइश दी गई है। यह मामला आपसी समझौते के लिए छोड़ा गया।