CM डॉ मोहन यादव ने दी सुवेंदु अधिकारी को बधाई
पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण की। बंगाल में अब अधिकारी का राज होगा। शपथ ग्रहण समारोह में BJP शासन वाले राज्यों के सभी मुख्यमंत्री शामिल हुए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
CM डॉ यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा आज से भय मुक्त एवं सुशासन युक्त नव अध्याय का आरंभ हुआ है। शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी, और शपथ के बाद उनसे मुलाकात की।
घुटनों के बल बैठे PM
शपथ में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री शामिल हुए। कार्यक्रम में सबसे पहले PM मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी। समारोह के आखिर में एक पल ऐसा भी आया, जहां PM मोदी ने मंच से परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों को धन्यवाद दिया। वे मंच पर घुटनों के बल बैठे और जनता को प्रणाम किया।
अधिकारी ने गाया गीत
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP के दिवंगत कार्यकर्ताओं देबाशीष मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिवारों से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद जोरासांको ठाकुरबाड़ी में श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मीडिया के सामने गीत गाया।