बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए सियासी सर

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार नीतीश कुमार की तरह विधान परिषद जा सकते हैं। निशांत ने 8 मार्च को JDU जॉइन की थी। 7 मई को उन्हें सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया।

10 सीटों पर फिर चुनाव

इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का भी विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है। दीपक को NDA की ओर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वे बिहार सरकार में दूसरी बार मंत्री बने। फिलहाल वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। चुनाव आयोग 10 सीटों पर जल्द ही चुनाव की घोषणा कर सकता है। इसे लेकर सत्ता और विपक्ष खेमों में रणनीति बनाने का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, NDA इस बार संगठन से जुड़े कई नेताओं को विधान परिषद भेजने की तैयारी में है। इनमें निशांत और दीपक प्रकाश का नाम सबसे आगे है।

नए मंत्रिमंडल के कामकाज को लेकर चर्चा

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 मई को गुवाहाटी जाएंगे और 12 मई को असम सरकार की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। नीतीश कुमार से JDU के सीनियर नेताओं ने मुलाकात की और नए मंत्रिमंडल के कामकाज को लेकर चर्चा की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके निशांत कुमार अब धीरे-धीरे सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आने लगे हैं। निशांत वर्तमान में बिहार में सद्भावना यात्रा निकाल रहे हैं और राज्य के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। निशांत बिहार में अपनी राजनीतिक और सामाजिक पकड़ मजबूत करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।