भोपाल में एक आरक्षक और ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए

भोपाल में रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

भोपाल में पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद विभाग ने अपने ही स्टाफ पर कार्रवाई की है। कोहेफिजा थाने के आरक्षक यशपाल तोमर और एफआरवी के एक ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया। बता दें कि कार्रवाई एसीपी अनिल वाजपेयी ने की। आरोपी आरक्षक मकान मालिक और किराएदार के विवाद में कार्रवाई के बदले पैसे मांग रहा था।

पुलिस कमिश्नर तक पहुंची शिकायत

मामला मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद से जुड़ा है। जहा आरोप लगाया गया है कि आरक्षक यशपाल तोमर विवाद सुलझाने या किराएदार के पक्ष में कार्रवाई के बदले 50 हजार रुपए मांग रहा था।

ट्रैप ऑपरेशन में दोनों गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर ने जांच के निर्देश दिए। इसके बाद एसीपी अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में टीम ने आरक्षक और ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी आरक्षक को हिरासत में लिया है। बता दें कि ड्राइवर को पद से हटा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाना स्टाफ की भूमिका की जांच

जानकारी के अनुसार पुलिस अब मामले में थाने के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी केजी शुक्ला के आचरण की भी जांच की जा रही है।