आगरा में एंबुलेंस की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, 3 घायल
UP Accident News: आगरा में आज सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, इस वजह से मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। यह हादसा जगदीशपुरा थाना क्षेत्र स्थित बिचपुरी का है। सुबह करीब 8 बजे यह हादसा हुआ।
मृतक की पहचान
की पहचान पिता नेमीचंद (36) और बेटे शिवम (14) के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि परिवार दिल्ली से आगरा के सदरवन गांव में एक शादी में शामिल होने गए थे। सुबह के समय परिवार के 5 लोग ऑटो से कहीं जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हो गया।
पुलिस को दी सूचना
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। साथ शवों का पंचनामा कर शों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही।
प्रत्यक्षकारियों के मुताबिक, ऑटो की हालत देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि हादसा कितना गंभीर हुआ होगा। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारी का बयान
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि- ' शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। एंबुलेंस चालक से पूछताछ की जा रही है।'