क्राइम
Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को युवक ने पीछा कर पकड़ा, अपराधी और युवक के बीच हुई जमकर हाथापाई
न्यूज़11 भारत मधुपुर/डेस्क: राजधानी रांची में मोबाइल छीनने का मामला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा हैं. ऐसा ही मामला रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सामने आया हैं. जहां कडरू टीओपी के पास एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवकों ने पीछा किया. अपराधियों बाइक छोड़कर फरार हो गया.
बता दें कि पवन नाम के युवक ने स्कूटी से पीछा कर अपराधियों को पकड़ा लिया. इसके बाद अपराधी और पवन नाम के युवक के बीच जमकर हाथापाई हो गई. इस दौरान पवन ने छीना हुआ मोबाइल को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद अपराधी किसी भी तरह पवन से जान छुड़ाकर हिंदपीढ़ी की तरफ भाग गए.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: आज झारखंड के इन जिलों में बरस सकते हैं बादल, जानें कैसा रहेगा त्योहारों पर मौसम का हाल