UP कैबिनेट ने होमगार्ड्स के लिए कैशलेस इलाज सुविधा
योगी कैबिनेट में 28 प्रस्ताव पास, जलालाबाद का नाम होगा परशुरामपुरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कुल 28 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। UP के करीब 1.60 लाख से ज्यादा होमगार्ड्स और उनके आश्रित परिजनों के लिए योगी सरकार ने 5 लाख रुपए तक की कैशलेस इलाज सुविधा को मंजूरी दे दी है। राज्य में वर्तमान में करीब 1.18 लाख होमगार्ड कार्यरत हैं। इसके अलावा 41 हजार से ज्यादा होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में करीब 1.60 लाख से ज्यादा होमगार्ड और उनके आश्रित परिजन इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
योगी कैबिनेट के फैसले
- कैबिनेट ने वाराणसी में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को भी मंजूरी - मेडिकल कॉलेज की 50% सीटें श्रमिकों के बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी।
- गोरखपुर और मुरादाबाद में 100-100 बेड के ESIC अस्पतालों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन
- शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव - राज्य सरकार ने 25 जून 2025 को नाम परिवर्तन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। भारत सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) मिलने के बाद अब राज्य कैबिनेट ने भी इसे मंजूरी दे दी है।
- यूपी स्टार्टअप नीति-2026 और डेटा सेंटर पॉलिसी को मंजूरी
- पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना को मंजूरी - योजना के तहत प्रत्येक पशुधन की बीमा योग्य कीमत तय की जाएगी। मुर्रा भैंस का मूल्य 75 हजार रुपए निर्धारित किया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती नियमावली-2022 में संशोधन को मंजूरी
- प्रदेश में तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी
- कानपुर के बिल्हौर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी
- गोरखपुर और मुरादाबाद के लिए म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने और क्रेडिट रेटिंग के लिए राशि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी