उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहार

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में औचक दौरा किया, राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज

योगी का सहारनपुर दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज सहारनपुर पहुंचे। उनका ये औचक दौरा प्रशासनिक कार्यक्रम के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम की पूर्व घोषणा न होने और मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम तय होने के कुछ घंटों के अंदर ही प्रशासनिक तैयारियां शुरू होने से राजनीतिक हलकों में इस दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

CM का औचक दौरा

हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय या सरकार की ओर से इसे चुनावी रणनीति से जोड़कर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। मुख्यमंत्री योगी का यह दौरा बिना पूर्व सार्वजनिक घोषणा के तय हुआ। कार्यक्रम सामने आने के बाद प्रशासन और पार्टी संगठन सक्रिय हुए। अचानक हुए इस आयोजन ने राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान खींचा, जो इसे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संदर्भ में भी देख रहे हैं।

स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ 

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया, जनसभा को संबोधित किया और करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने शिक्षा को व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा ही अच्छे नागरिक, शिक्षक, अधिकारी, चिकित्सक, इंजीनियर और जनप्रतिनिधि तैयार करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की आधारशिला है। 

क्या बोले CM योगी?

CM ने कहा कि नई पीढ़ी जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़े, वह आत्मविश्वास के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सके, इसी उद्देश्य से साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की गई थी। CM ने कहा इस अभियान के सकारात्मक परिणाम इसलिए सामने आए क्योंकि सरकार की नीयत साफ थी और शिक्षा के उन्नयन के लिए स्पष्ट नीति बनाई गई। बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर बच्चे तक पहुंचाने के संकल्प के साथ सरकार लगातार काम कर रही है।