राज्य
Yogi Adityanath Niece Wedding: योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी, नेताओं ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद
Yogi Adityanath Niece Wedding: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। इस भव्य विवाह समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे। शुक्रवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री धामी ने हेलीकॉप्टर से कांडी गांव का दौरा किया और फिर सड़क मार्ग से पंचूर गांव पहुंचे।
Read More: PM Modi France Visit: अमेरिका से पहले फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी..मिलिट्री, एआई और द्विपक्षीय समझौतों पर हो सकती है चर्चा
शनिवार को योगी आदित्यनाथ पंचूर गांव में नवनिर्मित बारात घर का उद्घाटन करेंगे इसके साथ ही सीएम अपने पुराने स्कूलों का निरीक्षण भी करेंगे। इसके साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी, और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी भी शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ ने अपने बचपन की पढ़ाई राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर में कक्षा एक से पांचवीं तक की थी। उनके दौरे को लेकर इन विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है.इन स्कूलों में सीएसआर फंड से नवीनीकरण किया गया और नए फर्नीचर की व्यवस्था भी की गई है।