राज्य
“जो राम का है, वही हमारे काम का है..” CM योगी ने RJD और कांग्रेस पर कसा तंज
Yogi Adityanath Bihar Rally: बिहार विधानसभा चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मधुबनी जिले के बिस्फी और सुपौल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में आज बिहार की सड़कें विकास की गवाही दे रही हैं, गांव प्रगति की नई पहचान बन चुके हैं और युवाओं में आत्मविश्वास की नई लहर है।
योगी ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “आत्मविश्वास से भरा यह नया बिहार है, जहां विकास की गति और सुशासन की गारंटी साथ चलती है।” उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को भ्रष्टाचार और अपराध की राजनीति से मुक्त कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है।
[caption id="attachment_115690" align="alignnone" width="558"] मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की जनसभा[/caption]
उन्होंने आगे कहा कि “ये वही लोग हैं जिन्होंने देश और धर्म दोनों के साथ विश्वासघात किया है।” योगी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था और सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि ‘प्रभु श्रीराम का अस्तित्व ही नहीं था।’
सीएम योगी ने कहा कि यह रामभक्तों, संतों और पूरे भारत का अपमान था। उन्होंने भीड़ से सवाल करते हुए कहा,
“क्या ऐसे लोगों को सत्ता में आने देना चाहिए जिन्होंने हमारे भगवान का ही अस्तित्व नकार दिया?”
कांग्रेस और RJD पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कांग्रेस और राजद पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जनता को लालच और झूठे वादों से बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। योगी बोले —कांग्रेस और RJD के नेता आपको नौकरी और आरक्षण के नाम पर बहकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जिनका अतीत कलंकित और काला रहा है, उन पर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है।
“जो राम का है, वही हमारे काम का है”
Yogi Adityanath Bihar Rally: योगी आदित्यनाथ ने मंच से अपने प्रसिद्ध अंदाज में कहा —जो राम का है, वही हमारे काम का है।उन्होंने कहा कि राम की नीति, मर्यादा और आदर्श ही भारतीय संस्कृति की पहचान हैं, और एनडीए सरकार इन्हीं आदर्शों के साथ देश और राज्य को आगे बढ़ा रही है। योगी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी अब जनता विकास और सुशासन का रास्ता चुन चुकी है। उन्होंने कहा,
उत्तर प्रदेश में माफिया की क्या हालत है, आपने देखा ही होगा। माफिया के लिए सिर्फ दो ही जगह हैं — या तो यमराज के घर का टिकट, या फिर सरकार के कब्जे में उसकी संपत्ति, जिससे गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं।