देश-विदेश

एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए महिला ने हायर की तांत्रिक, लेकिन उल्टा खुद पर ही पड़ा जादू

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: प्यार में धोखा खाने के बाद कुछ लोग अपने एक्स से दूर हो जाते है, तो कुछ बदला लेने का रास्ता चुनते है लेकिन ब्रिटेन की एक महिला के साथ बदले की यह कोशिश इतनी अजीब साबित हुई कि उसे खुद पछताना पड़ गया. दरअसल, महिला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए एक महिला तांत्रिक (Witch) को हायर किया, ताकि वह जादू-टोने से उसके एक्स को परेशान कर सके. लेकिन जो प्लान उसने रचा था, वो उसी पर भारी पड़ गया.

एक्स से बदला लेने की अंधी कोशिश रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की रहने वाली तल्लुलाह रोज नाम की महिला का अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था. रिश्ता टूटने के बाद वह इतनी निराश हो गई कि उसने अपने एक्स को "सबक सिखाने" का फैसला किया. रोज ने एक महिला तांत्रिक को पैसे देकर कहा कि वह उसके एक्स पर जादू करे ताकि उसकी जिंदगी नर्क बन जाए. रोज ने बताया कि उसने तांत्रिक को अपने रिश्ते की सारी डिटेल्स दी कैसे उसका बॉयफ्रेंड उसे छोड़ गया और वह अब उसे परेशान करना चाहती हैं.

उल्टा पड़ गया खेल कहानी में ट्विस्ट तब आया जब उस तांत्रिक ने तल्लुलाह को जवाब दिया. जादू करने की बजाय तांत्रिक ने कहा कि समस्या उसके एक्स में नहीं, बल्कि खुद तल्लुलाह में हैं. तांत्रिक ने उसे कहा "तुम्हें बदला लेने की नहीं, बल्कि इलाज की जरूरत हैं. तुम बहुत निराश हो. तुम्हें थेरेपी की जरूरत है, जादू की नहीं." रोज के मुताबिक, तांत्रिक ने उसे समझाया कि किसी पर नकारात्मक ऊर्जा भेजने से पहले इंसान को खुद के भीतर झांकना चाहिए. उसने रोज से पैसे लौटाने तक की बात कही और उसे ‘शॉक थेरेपी’ कराने की सलाह दे डाली.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी तल्लुलाह रोज ने इस पूरे किस्से को अपने टिकटॉक अकाउंट @talulah.roseb पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनका बदला लेने वाला प्लान खुद पर ही भारी पड़ गया. रोज की ये कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और हजारों लोगों ने इस पर रिएक्ट किया.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की दस्तक! सुबह की सिहरन और दिन में गुनगुनी धूप से बदला मौसम का मिजाज