कौन होगा कर्नाटक का अगला सीएम सिद्धरमैया या डीके शिवकुमार? इस तारीख को हो सकता है तय..
न्यूज 11 भारत रांची/डेस्कः- कर्नाटक कांग्रेस में डारी सत्ता संघर्ष को लेकर बहुत जल्द ही समाधान निकलने के संभावना बताई जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि दोनों नेताओं मुख्यमंत्री सिद्धरमैया व डीके शिवकुमार को दिल्ली तलब किया जा सकता है. खास बात ये है कि दोनों नेताओं के बीच कथित तौर पर एक समझौता हुआ था जिसमें दोनों को ढ़ाई ढाई साल मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कही गई थी. वैसे सार्वजनिक रुप से इस मुद्दे पर कभी बात नहीं हुई, सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि एक दिसबंर तक इस फैसले पर कांग्रेस हीईकमान के द्वारा बड़ा फैसला लिया जा सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोक सभानेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुलाकात एक या दो दिनों के भीतर हो सकती है. हालांकि कांग्रेस ने फिलहाल इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार सिद्धरमैया व शिवकुमार को संभावित रुप से 28 य2 29 नवंबर को दिल्ली बुलाया जा सकता है. खास बात ये है कि दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरु हो रहा है, पार्टी इस मुद्दे को सुलझाना चाहेगी.
क्या है उम्मीद एक रिपोर्ट के अनुसार सिद्धरमैया के एक करीबी नेता ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि राहुल गांधी उनका समर्थन करेंगे. साथ में ये भी कहा गया कि सिद्धरमैया के पास विधायकों का समर्थन है. वहीं शिवकुमार समर्थित विधायक इकबाल हूसैन ने एलान किया कि उनके नेता सीएम बनने वाले हैं. हालांकि उन्होने अंतिम फैसला आलाकमान के तरफ से लिए जाने की बात कह दी है.
सीक्रेट डील का जिक्र शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करना चाहते, चुंकि ये पार्टी में चार पांच लोगों के बीच एक गुप्त समझौता है और उन्हे अपनी अंतरात्मा पर भरोसा है.
इकबाल हुसैन का कहना है कि सभी लोग पार्टी आलाकमान के इस फैसले का पालन करेंगे. साथ ही शिवकुमार के प्रोमोशन पर भी भरोसा जताया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कहा गया कि फैसला हाईकमान लेगा सत्ता हस्तांतरण की सिक्रेट डील 5-6 पार्टी नेताओं के बीच हुई ती और वही 5-6 लोग फैसला लेंगे.
ये भी पढ़ेंः- अपने 50 साल पूरे होने पर दोबारा रिलीज किया जा रहा "शोले" फिल्म, डायरेक्टर रमेश शिप्पी ने सीक्वल पर कहा..