देश-विदेश

ये क्या कर रहे हो भैया.. महिला ने रैपिडो चालक पर लगाया गंभीर आरोप, इंस्टा पोस्ट कर बताई आपबीती

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- बेंगलूरू में एक महिला यात्री ने रैपिडो बाइक राइडर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पीड़िता मे घटना का वीडियो रिकार्ड कर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी. शिकायत के अनुसार यह घटना गुरुवार को दोपहर लगभग 4 बजे की बताई जा रही है. विल्सन गार्डन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. रैपिडो के तरफ से इस मामले में अभी तक किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. महिला ने इंस्टाग्राम में ये पोस्ट डाल कर अपनी आपबीती बताई. उन्होने पोस्ट में लिखा कि 'चर्च स्ट्रीट से अपने पीजी लौटने के लिए रैपिडो बुक किया. रास्ते में कैप्टन ने मेरे पैर टच करने की कोशिश की. यह इतना अचानक हुआ कि मैं इसे समझ भी नहीं पाई. मैंने बस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. जब उसने दोबारा ऐसा किया तो मैंने कहा कि भैया, क्या कर रहे हो, मत करो। लेकिन वह नहीं रुका.महिला ने कहा कि उसने बाइकर से बीच रस्ते में बाइक रोकने को नहीं कहा क्योंकि वो शहर में नया आई है और कहीं के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं था.  ये भी पढ़ेंः-57 साल के डॉक्टर की पत्नी का बिजली मिस्त्री से हुआ अफेयर, ये है पूरी कहानी..