पंजाब में सुबह-सुबह पुलिस-गैंगस्टर के बीच मुठभेड़
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टरों पर गोलियां चलाई
दोनों गैंगस्टर नवीन और कुश बुरी तरह से जख्मी हो गए
पुलिस ने पास से दो पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया
गुरदासपुर
पंजाब के गुरदासपुर में एक बार फिर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। गुरदासपुर के दऊवाल मोड़ पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टरों पर गोलियां चलाई, जिसमें वह दोनों गैंगस्टर नवीन और कुश बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया।
फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वॉड तैनात
घायल गैंगस्टरों ने पहले पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फेंककर हमला किया था। दऊवाल मोड़ पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर नवीन और कुश को गोली मारकर काबू किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वॉड तैनात है, जबकि दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।