ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशान

पश्चिम बंगाल में हर जिला चुनाव अधिकारी के पीछे एक-एक भाजपा समर्थक केंद्रीय अधिकारी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल में हर जिला चुनाव अधिकारी के पीछे एक-एक भाजपा समर्थक केंद्रीय अधिकारी

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग दिल्ली से भाजपा समर्थक एक-एक अधिकारियों को पश्चिम बंगाल के हर जिला चुनाव अधिकारी (जिलाधिकारी) के पीछे लगा रहा है। जिला चुनाव अधिकारियों पर दबाव दिया जा रहा है जिससे मनमाना वोटर लिस्ट बन सके। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वोटर लिस्ट से एक भी वैध वोटर के नाम हटा तो वह धरना देंगी।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नदिया जिले के कृष्णनगर में एक सभा में चुनाव अयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि पश्चिम बंगाल से डेढ़ करोड़ वैध वोटरों का नाम काटने की साजिश हो रही है। भाजपा शुरू से इतनी संख्या में वोटर हटाए जाने की बात करती आ रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की कोई साजिश नहीं चलेगी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 2029 तक केंद्र में उनकी सरकार नहीं रहेगी। वे जोरजबरदश्ती पश्चिम बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं। ऐसा कभी नहीं होगा। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार अपने बल बूते पर विकास कर रही है।  उन्होंने कोलकाता में गीता पाठ कार्यक्रम का जिक्र किया और कहा कि उनके (भाजपाइयों के) धार्मिक कार्यक्रम में हिंसा होती है।  उस कार्यक्रम में एक हाकर के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं होती है लेकिन पश्चिम बंगाल में इस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः

पश्चिम बंगाल में नए बूथों को लेकर जिला चुनाव अधिकारी परेशान

https://www.primenewsnetwork.in/state/eci-west-bengal-sir/100839