विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किए वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन

प्रेमानंद महाराज से मिले विराट और अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों बुधवार तड़के 4 बजे प्रेमानंद महाराज के नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव वे आश्रम के अंदर गए। प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। दोनों करीब 1 घंटे तक आश्रम में रुके। बाहर आए तो विराट के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद था। फिर कार से दोनों आश्रम से 15 किमी. दूर महाराज के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। वहां उनके दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

हार के बाद महाराज से मिले विराट

विराट और अनुष्का ने इससे पहले IPL जीतने के बाद 2 जून को प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे। दोनों 2 घंटे तक आश्रम में रहे थे। विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद वृंदावन पहुंचे। इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज में भारत को 2-1 से हराया। सीरीज में विराट कोहली ने 48 के औसत से कुल 144 रन बनाए थे। लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में विराट ने 74 रन की पारी खेली। इससे पहले, एजबस्टन में पहले वनडे में 5 और कार्डिफ में दूसरे वनडे में 65 रन बनाए थे। 

8 बार कर चुके मुलाकात

विराट और अनुष्का अब तक 8 बार प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुके है। दोनों पहली बार 4 जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से मिले थे। 3 साल में दोनों की यह 8वीं और इस साल चौथी मुलाकात है। जून से पहले 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे। सत्संग सुना था। 16 फरवरी को बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों यहां आए। 2025 में भी यह कपल 3 बार आश्रम पहुंचा था।