दलित युवक को डंडे से पीटने का वीडियो हुआ वायरल, बाप बोलने पर करता रहा मजबूर..
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- यूपी के शाहजहांपुर के पैना बुजुर्ग गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां एक दलित युवक को दबंगों ने लाठी से पीटा. वीडियो वायरल होने पर दबंगों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. इतना ही नहीं बल्कि दबंगों ने युवक को बाप कहने पर मजबूर भी किया. वीडियो वायरल होने पर मामला तेजी से फैल गया फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अचल कुमार पड़ोसी गांव के पैना खुर्द का रहने वाला बताया जा रहा है. उंची जाति के कुछ लोगों के साथ मुकदमा चल रहा था. मनमुटाव के बाद एक बार गलती से जब सब्जी बेचने पैना बुजुर्ग गांव पहुंचा तो चुटक्के सिंह व उनके साथियों ने उसे घेर लिया, फिर डंडों से पिटाई शुरु कर दी. दलित युवक खुद को बचाने का प्रयास कर रहा था लेकिन दबंगों ने लगातार डंडों से पीटता रहा. यह वीडियो गांव के ही किसी ने फोन पर रिकार्ड कर ली औऱ सोशळ मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही लोगों में नाराजगी बढ़ गई पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई शुरु कर दी. पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई गई है. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच पुराना मुकदमा व मनमुटाव चल रहा है. पीड़िता को फिलहाल मेडिकल जांच करवाया जा रहा है.
ये भी पढ़ेंः- राजनीति से सन्यास वाले सवाल पर पीके ने दिया जवाब, कहा- हमने ये कब कहा कि...