वाराणसी में CBI ने रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी निते

वाराणसी रेल मंडल में बड़ा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने दफ्तर-घर पर मारा छापा

वाराणसी रेल मंडल में बड़ा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

वाराणसी में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनारस रेल मंडल के एक बड़े अधिकारी को 1.70 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि CBI की टीम गुरुवार की रात वाराणसी पहुंची और अधिकारी के दफ्तर और घर पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। आरोपों के अनुसार, अधिकारी ने बिल पास करने के नाम पर एक फर्नीचर ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद CBI की टीम ने यह कार्रवाई की है।

1.70 लाख की मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, वाराणसी रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर DCM) नितेश अग्रवाल को CBI की टीम ने 1.70 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया गया कि विभाग में फर्नीचर की सप्लाई करने के एवाज में फर्नीचर ठेकेदार से बिल पास करने के लिए अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी। वहीं, रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ठेकेदार ने CBI को की। इसके बाद CBI की टीम ने जाल बिछाकर रितेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

दफ्तर और घर पर छापेमारी

बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद CBI की टीम गुरुवार की देर रात वाराणसी पहुंची और इस दौरान नितेश अग्रवाल के दफ्तर और घर पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान नितेश अग्रवाल के बैंक खातों और दस्तावेजों की भी जानकारी की जा रही है। CBI की टीम ने अधिकारी के अधीनस्थ कर्मचारियों से भी पूछताछ की है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही है। बनारस रेल मंडल में बड़े अधिकारी के यहां छापा पड़ने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।