उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

यूपी BJP ने नई टीम का ऐलान किया

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी BJP ने गुरुवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। 64 नाम की इस लिस्ट में 52 लोगों को प्रदेश कार्यकारिणी यानी प्रदेश टीम में जगह दी गई है। इनमें 19 उपाध्यक्ष, 19 मंत्री, 8 महामंत्री और 6 मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं। अब इसके अलावा, 6 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 3 कार्यालय मंत्री और 3 अन्य पदाधिकारी भी बनाए गए।

रक्षा मंत्री के छोटे बेटे की एंट्री

समाजवादी पार्टी से बगापत करने वालीं विधायक पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह की भी प्रदेश टीम में एंट्री हुई। उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, प्रतापगढ़ के रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बने। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के करीबी मांट के विधायक राजेश चौधरी और अभिजात मिश्रा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया। 

54 लोगों की टीम

गृहमंत्री अमित शाह के PA अंकुर शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। पत्रकार यतेंद्र शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया। पूर्व मंत्री सुरेश राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया। यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को मिलाकर अब 54 लोगों की टीम हो गई। टीम में 13 महिलाएं हैं। पिछली बार की तुलना करें तो OBC की संख्या 16 से बढ़कर 25 हो गई है। अनुसूचित जाति की संख्या 8 से घटकर 5 रह गई है। ठाकुरों की संख्या 7 से घटकर 6 और ब्राह्मणों की संख्या 8 से घटकर 6 हो गई है।