राजनीति
दोबारा राज्यसभा जाएंगे उपेंद्र कुशवाहा, 1 MLC सीट भी मिलेगी.. अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा- सब ठीक
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: उपेंद्र कुशवाहा अब मान गए हैं. दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन बिहार चुनाव जीतेगा. सूत्रों के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा को दोबारा राज्यसभा भेजा जाएगा और 1 MLC की सीट भी मिलेगी. अप्रैल 2026 में कुशवाहा के राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने से पहले यह समझौता तय किया गया है. गृह मंत्री अमित शाह से मिलने से पहले उन्होंने कहा था कि इस वक्त NDA में सबकुछ ठीक नहीं है. इसके बाद वह नित्यानंद राय के साथ पटना से बुधवार की सुबह दिल्ली निकले. दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मुलाकात हुई. अब माना जा रहा है कि शाह से मुलाकात के बाद ऑल इज वेल है. ये भी पढ़ें- Bihar Assembly Election: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, अलीनगर से मैथिली ठाकुर को टिकट