UP पुलिस कॉन्स्टेबल के 32,679 पदों के लिए आयोजित प

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 76184 पास, सितंबर में फिजिकल टेस्ट

UP पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम

UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया। 32,679 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 76,184 अभ्यर्थी पास हुए। भर्ती बोर्ड ने कैटेगरी वाइज कट-ऑफ भी जारी कर दी। जनरल वर्ग की कट-ऑफ 258.03 और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की 251.63 रही है। यानी जनरल की कट-ऑफ OBC से 7 अंक ज्यादा रही है। हालांकि, ओबीसी की कट-ऑफ EWS से 4 अंक ही ज्यादा है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) की कट-ऑफ 239.34 और अनुसूचित जनजाति (ST) की 210.10 है।

सितंबर में फिजिकल टेस्ट 

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड के मुताबिक, अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 17 अगस्त से होगा। सितंबर में फिजिकल टेस्ट होगा। इसकी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जारी होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

फिजिकल टेस्ट होना बाकी

फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 km की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी पड़ेगी। बोर्ड के अनुसार, कॉन्स्टेबल और समकक्ष पदों के 32,679 पदों के लिए 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 19,62,560 पुरुष और 9,24,237 महिला अभ्यर्थी शामिल हुई थीं। लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को राज्य के परीक्षा केंद्रों पर 6 पालियों में आयोजित की गई थी। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।