यूपी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई कमिश्नर, डीएम बदले
यूपी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई कमिश्नर, डीएम बदले
राज्य में 46 आईएएस अफसरों के तबादले किये गये
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूचियों के शुद्धीकरण के लिए शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 46 आईएएस अफसरों के तबादले किये गये हैं। इसमें मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और कई सचिव व विभागाध्यक्ष शामिल हैं।
मंडलायुक्त विंध्याचल बालकृष्ण त्रिपाठी को सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है। उनके स्थान पर राजेश प्रकाश कमिश्नर विंध्याचल मंडल पद पर भेजा गया है।
के धन लक्ष्मी महानिदेशक मत्स्य, संजय कुमार को राज्य मानवाधिकार आयोग सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
राज्य विद्युत उत्पादन निगम के एम डी रूपेश कुमार कमिश्नर सहारनपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय को सचिव गृह विभाग बनाया गया है।
भानु चंद्र गोस्वामी कमिश्नर मेरठ, हषिकेश भास्कर सचिव राजस्व बनाया गया। राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं चकबंदी आयुक्त का भी चार्ज हषिकेश भास्कर को मिला।
उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी को एमडी उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम बनाया गया है। साथ ही एमडी यूपी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन का चार्ज भी मयूर माहेश्वरी को मिला।
विजय किरन आनंद को सीईओ राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का प्रभार सौंपा गया है। सीईओ लीडा का भी अतिरिक्त चार्ज विजय किरन आनंद को दिया गया है।
राहुल पांडे विशेष सचिव राज्य कर, अतुल वत्स जिलाधिकारी हाथरस, अमनदीप डुली अपर आयुक्त मनरेगा, हिमांशु नागपाल नगर आयुक्त वाराणसी, प्रखर कुमार सिंह सीडीओ वाराणसी, योगेंद्र कुमार सीडीओ अलीगढ़ पद पर भेजे गये।
अभिषेक आनंद विशेष सचिव आबकारी, राजा गणपति जिलाधिकारी सीतापुर, कृतिका ज्योत्सना जिलाधिकारी बस्ती, रवीश कुमार एमडी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, ईशा दुहन एमडी यूपी सहकारी चीनी मिल लिमिटेड, कुमार विनीत विशेष सचिव युवा कल्याण एवं खेल, शिवशरणप्पा जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर, पुलकित गर्ग जिलाधिकारी चित्रकूट, पूर्ण बोहरा उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण, रणविजय सिंह सीडीओ बिजनौर, अक्षत वर्मा विशेष सचिव नियोजन बनाये गये।
ऋषिराज वीसी प्रयागराज विकास प्राधिकरण , गुंजन द्विवेदी नगर आयुक्त फिरोजाबाद। साथ ही उपाध्यक्ष फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त चार्ज भी गुंजन द्विवेदी को सौंपा गया।
वंदिता श्रीवास्तव सीडीओ कुशीनगर, मधुसूदन हुलगी विशेष सचिव मुख्यमंत्री, अमित पाल जिलाधिकारी कौशांबी, नंदकिशोर कलाल वीसी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, महेंद्र कुमार सिंह सीडीओ रामपुर, पवन अग्रवाल विशेष सचिव गृह, विपिन कुमार जैन जिलाधिकारी बलरामपुर, आकांक्षा राणा नगर आयुक्त झांसी, देवेंद्र कुमार कुशवाहा विशेष सचिव रेशम, अश्वनी कुमार पांडे जिलाधिकारी श्रावस्ती, अजय कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी रामपुर, जोगिंदर सिंह विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति अनुराज जैन वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण, गुलाबचंद सीडीओ महाराजगंज, सूरज पटेल सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद, सचिन कुमार सिंह का सीडीओ अमेठी के पद पर स्थानांतरण।